रोहित शर्मा की इन दो आदतों से परेशान हैं रितिका सजदेह, कर रहे हैं सुधारने की कोशिस
में हिटमैन के नाम से लोकप्रिय सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा का कद आज क्रिकेट जगत में एक अलग ही मुकाम पर है। रोहित शर्मा ने पिछले कुछ साल में तो बहुत ही जबरदस्त प्रदर्शन किया है। उन्होंने क्रिकेट के सीमित ओवर के फॉर्मेट में पिछले कुछ साल में निरंतरता के साथ रन बनाए हैं।
रोहित शर्मा ने शादी के बाद सीमित ओवर की क्रिकेट में दिखायी है निरंतरता
आज क्रिकेट जगत के सबसे बेहतरीन बल्लेबाजों में अपना नाम दर्ज करवा चुके हैं। उन्हें आज दिग्गज बल्लेबाजों की श्रेणी में रखा जाता है।
जब से मुंबई के इस बल्लेबाज ने शादी की है उसके बाद से तो इन्होंने चमत्कारिक प्रदर्शन किया है। यानि साल 2015 में रितिका सजदेह के साथ शादी के बंधन में बंधने के बाद तो रोहित शर्मा ने कमाल की बल्लेबाजी की है।
रोहित शर्मा की ये दो आदतें नहीं है रितिका को पसंद
वैसे भी हिटमैन रोहित शर्मा अपनी पत्नी को अपने लिए बड़ा लकी चार्म मानते हैं। जब भी रोहित शर्मा बल्लेबाजी करते हैं उनकी पत्नी रितिका स्टेडियम में नजर आ ही जाती है जो अपने पति को चीयर करने पहुंचती है। रितिका खुद भी रोहित की कामयाबी के लिए स्टेडियम में कई बार प्रार्थना करती दिखायी देती है।
रोहित शर्मा की सफलता के लिए रितिका जो हो सके वो दुआएं मांगती है लेकिन एक बात है जिससे रोहित से रितिका काफी ज्यादा गुस्सा हो जाती है। यानि रोहित शर्मा की कुछ आदतें रितिका को बिल्कुल भी पसंद नहीं हैं। इसका खुलासा तो खुद रोहित शर्मा ने किया था।
मयंक अग्रवाल ने रोहित को बतायी दोनों आदतें
इंस्टाग्राम लाइव सेशन के दौरान रोहित शर्मा अपने टेस्ट साथी ओपनर के साथ जुड़े। जिसमें मयंक ने रोहित शर्मा को उनकी दो आदतों के बारे में बताया जो रितिका को पसंद नहीं है। मयंक ने कहा कि रितिका ने कहा कि “जब वो आपसे बात करती है तो उन्हें लगता है कि आप उनकी बात सुन रहे हैं लेकिन आपका ध्यान कही और ही रहता है।”
इस पर रोहित शर्मा ने भी शिकायत को सही करार देते हुए कहा कि “रितिका मुझे बताती है कि क्या-क्या सामान खत्म हो गया है और मैं कहता हूं कि मैं मंगवा दूंगा। जब वो शाम को इस बारे में सवाल करती है तो मेरे पास कोई जवाब नहीं रहता है और मैं उनसे पूछता हूं कि क्या मंगवाना है।”
इस आदत के अलावा रितिका को रोहित शर्मा की नाखून चबाने की आदत पर भी गुस्सा आता है। रोहित ने बताया कि वो काफी हद तक इस पर काबू कर चुके हैं।
रोहित ने बताया तीसरे दोहरे शतक के वक्त क्यों रोयी थी रितिका
इसके साथ ही हिटमैन ने साल 2017 में लगाए गए उनके वनडे करियर के तीसरे दोहरे शतक के दौरान रितिका के रोने का कारण बताया और कहा कि रितिका उनकी बहुत चिंता करती है। कुछ साल पहले जब उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ अपना तीसरा दोहरा शतक जड़ा था तो रितिका स्टैंड में होने लगी थी।
इसको लेकर रोहित को रितिका ने बताया था कि “जब वो दोहरे शतक के करीब थे और 196 रन के बाद सिंगल पूरा करने के लिए उन्होंने डाइव लगाई थी उस समय ऐसा लग रहा था कि जैसे उन्होंने अपना हाथ मोड़ लिया है और इसी वजह से रितिका की आंखे भर गई।”

Comments
Post a Comment