इंतजार की घड़ियां हुई खत्म, आखिरकार घोषित कर दिया गया 10वीं का रिजल्ट

इंतजार की घड़ियां हुई खत्म, आखिरकार घोषित कर दिया गया 10वीं का रिजल्ट



इंतजार की घड़ियां हुई खत्म, आखिरकार घोषित कर दिया गया 10वीं का रिजल्ट
बोर्ड ऑफ सकेंड्री एजुकेशन, असम (SEBA) यानि असम बोर्ड ने आज असम एचएसएलसी रिजल्ट 2020 और असम एएचएम रिजल्ट 2020 की घोषणा कर दी है। एसईबीए ने असम हाई स्कूल लीविंग सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (एचएसएलसी) और असम हाई मदरसा एग्जामिनेशन (एएचएम) रिजल्ट और मार्क-शीट अपने ऑफिशियल वेबसाइट्स पर जारी किए।

बोर्ड ऑफ सकेंड्री एजुकेशन, असम, गुवाहाटी ने 10वीं (HSLC और AHM) परिणामों के बारे में आधिकारिक आकड़े जारी करते हुए बताया कि इस साल 10वीं की परीक्षाओं के लिए कुल 3,48,737 लाख परीक्षार्थियों ने अप्लाई किया था, जबकि 3,42,224 छात्र एग्जाम में सम्मिलित हुए थे। वर्ष 2020 की असम 10वीं की परीक्षाओं में 64.8 फीसदी परीक्षार्थी सफल हुए हैं। वहीं अगर जेंडर-वाइज आकड़े देखें तो असम बोर्ड 10वीं की परीक्षा में कुल 1,60,794 छात्र और 1,81,430 छात्राएं सम्मिलित हुईं थीं। जहां, 66.93 फीसदी छात्र सफल हुए वहीं, 62.91 फीसदी छात्राएं सफल रहीं।

ऐसे चैक करें रिजल्ट
स्‍टेप 1: Assam HSLC result चेक करने के ल‍िए SEBA की आध‍िकार‍िक वेबसाइट (results.sebaonline.org, resultsassam.nic.in, assamresult.in) पर जाएं।
स्‍टेप 2: एडम‍िट कार्ड (Assam 10th admit card 2020) पर द‍िए गए रोल नंबर की मदद से लॉग इन करें।
स्‍टेप 3: अपना व‍िवरण भरने के बाद ‘submit’ बटन प्रेस करें।
स्‍टेप 4: एक बार व‍िवरण भरने के बाद आपका र‍िजल्‍ट स्‍क्रीन पर आ जाएगा।
स्‍टेप 5: र‍िजल्‍ट चेक करें और उसे डाउनलोड कर उसका प्र‍िंट आउट लें।
असम बोर्ड 10वीं की परीक्षा फरवरी माह में ही संपन्न हो गई थी, लेकिन कोरोना लॉकडाउन के चलते नतीजों में देरी हुई। इस वर्ष असम बोर्ड ने पहले डिजिटल मार्कशीट जारी की। इन्हीं डिजिटल मार्कशीट के आधार पर 11वीं कक्षा में दाखिला मिल जाएगा। मार्कशीट और सर्टिफिकेट की हार्डकॉपी बाद में दी जाएगी। पिछले वर्ष असम 10वीं परीक्षा में 60.23 फीसदी स्टूडेंट्स पास हुए थे। मेघाश्री बोरा ने 594 मार्क्स के साथ टॉप किया था। वहीं, असम हायर सेकेंडरी एजुकेशन काउंसिल (एएचएसईसी) 12वीं का रिजल्ट 25 जून को जारी करेगी।
READ SOURCE

Comments